मोहम्मद शमी/ मोहम्मद ज़ाकिर, मैनपुरी (यूपी), NIT;
भोगांव क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व के थाना पुलिस ने नगर में देर रात्रि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें दुकनदारो ने पुलिस का सहयोग कर स्वयं अतिक्रमण हटा लिया।
मंगलवार को देर रात्रि क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी व उपनिरीक्षको एवं भारी पुलिस बल ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर दुकनदारो को अपने अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी है। इस पर नगर के बड़ा बाजार, छोटा बाजार, जामा मस्जिद, पीपल मण्डी, बाला पीर दरगाह तक दुकनदारो ने अपनी अपनी दुकानों के सामाने से स्थाई अतिक्रमण हटा लिये परन्तु प्राइमरी स्कूल से लेकर घण्टाघर एंव जगतनगर नगर रोड पर अतिक्रमण कारियों ने अपने अपने अतिक्रमण नहीं हटाये। जिसे लेकर दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली को पक्षपात पूर्ण बताया है। दुकानदारों ने एसडीएम संदीप कुमार से मुलाकात कर नगर में सभी स्थानों से बिना पक्षपात के अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की है।
