अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; मुम्बई – आगरा महामार्ग स्थित नरडाना बाय पास पर बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे एक निजी बस ने आयशर ट्रक को पीछे से जोदार टक्कर मार दी जिससे लक्जरी बस के क्लीनर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल  हो गए।लक्जरी बस ने आयशर ट्रक को मारी टक्कर, एक मौत चार घायल | New India Times​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह के समय मुम्बई से इंदौर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पर चल रहे ट्रक क्रमाक  MP 09 GF 9391 को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक पलट गया।  टक्कर में बस क्लीनर चेतन देवणे की दुर्घटना में मौत हो गई और बस में सवार तीन यात्री मनीष हरी शंकर , नेल्सन निर्मल कुमावत , दीपक कुमार साव घायल हुए हैं। आयशर ट्रक चालक इफ़्तेख़ार अब्दुल रशीद अर्शी भी इस सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ है। नरडाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को उपचार हेतु नरडाना ग्रमीण अस्पतल में भर्ती कराया और क्लीनर की लाश को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.