पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर मनाया गया विजय दिवस | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर मनाया गया विजय दिवस | New India Times

देवरी नगर में विजय दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर पूर्व सैनिक को को सम्मान किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सफल प्रयास के चलते ही विजय हासिल हुई थी। नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चोरसिया ने कहा कि विजय दिवस जो हम मना रहे हैं यह हजारों बलिदान से हमें मिली है जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस के अध्यक्ष संजय बृजपुरिया ने कहा कि एक मात्र इंदिरा गांधी की रणनीति थी कि पाकिस्तान को 2 हिस्सों में बांट दिया। पूर्व वायु सेना से रिटायर हुए ए के मिश्रा ने अपने उस समय के युद्ध एवं उस समय की परिस्थिति के बारे में युवाओं को जानकारी दी। इसी प्रकार जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, अनंतराम रजक द्वारा अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप पाराशर, एसडीओ पीएचई प्रांजलि राय, जनपद सीईओ पूजा जैन सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article