पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा कर जानीं ग्रामीणों की समस्याएं | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा कर जानीं ग्रामीणों की समस्याएं | New India Times

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने बुरहानपुर प्रवास के दौरान बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान अर्चना दीदी ने ग्राम जम्बूपानी में नबाबाई कडू प्रजापति के निधन, श्री प्रमोद महाजन की दादी जी के निधन एवं ग्राम चौन्दी में संगड़ा नगराम राठौड़ के दुःखद निधन पर उनके निवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य श्री गुलचंद्रसिंह बर्ने, श्री वीरेंद्र तिवारी, श्री प्रदीप पाटिल पिपरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article