यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 16 दिसंबर 2019 को थाना बाडी पुलिस ने चंबल की डांग में विशेष अभियान चलाकर दबिश देकर 9 स्थाई वारण्टियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि अाज दिनांक 16.12. 2019 को श्री अजय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बाडी के नेतृत्व में टीम गठित कर चम्बल के बीहडों में दबिश देकर 9 स्थाई वारण्टियों मलखान पुत्र कन्हैया, जक्खो पुत्र श्री कन्हैया, गोपाल पुत्र समुन्द्र जातिगण गुर्जर निवासीगण रहेन थाना सदर, रमजी पुत्र श्री दीवान सिंह, पंचम सिंह पुत्र प्यारे, सरनाम पुत्र पंचम सिंह जातिगण गुर्जर निवासीगण नरसिंह का पुरा थाना सदर व आकाश पुत्र मुकेश यादव निवासी किला बाडी जिला धौलपुर को विभिन्न न्यायालयों में चल रहे केसों में गिरफ्तार किया गया है। उक्त सभी स्थाई वारण्टियों को थानाधिकारी थाना बाडी ने सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, हैड कानि. जगदीश प्रसाद व रामनरेश, कानि. लोकेश, कानि. देवसिंह, कानि. राजेन्द्र, कानि. राजेश सिंह, कानि. धर्मेन्द्र व कानि. जीतेन्द्र की टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त स्थाई वारण्टी के अन्य आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी जांच पडताल कराई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों 13 दिसम्बर 2019 को पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने क्राइम मीटिंग में वांछित अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे।
