क्लेप्स इंटरनेशनल प्री स्कूल ने मनाया धूमधाम से वार्षिकोत्सव | New India Times

प्रीति श्रीवास्तव जयपुर (राजस्थान), NIT:

क्लेप्स इंटरनेशनल प्री स्कूल ने मनाया धूमधाम से वार्षिकोत्सव | New India Times

क्लेप्स इंटरनेशनल प्री स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत धूम-धाम से वार्षिक उत्सव मनाया जिसमें बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन गुरू बृजकिशोर श्रीवास्तव ने किया। समारोह का थीम शेड्स ऑफ़ इंडिया रखा गया, जिसमें सम्पूर्ण भारत की विविधता की एकता को दर्शाते हुए चित्रण किया गया। क्लेप्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर दीप्ति सिंह ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नृत्यांशी कला सोसाइटी की संस्थापिका प्रीति श्रीवास्तव एवं चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के सूत्र धार राज कुमार शुक्ल के नाती रवि भूषण रॉय के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। क्लेप्स इंटरनेशनल प्री स्कूल की डायरेक्टर दीप्तिसिंह ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लेप्स स्कूल खेल खेल में गत दो वर्ष से जयपुर में एक विशिष्ठ पहचान बना बच्चों को शिक्षा व संस्कार दे रही है तथा सत्याग्रह आंदोलन से भारत की विभिन्नता में एकता के साथ हर एक रंग को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

क्लेप्स इंटरनेशनल प्री स्कूल ने मनाया धूमधाम से वार्षिकोत्सव | New India Times

इस अवसर पर प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि अभिभावकों को बच्चो की तरह जीवन का आनंद लेकर जीवन शिक्षा के महत्व को समझाया व स्कूल की उपलब्धि की सराहना की और बच्चों को जीवन में अग्रसर होने के लिए पथ प्रदर्शन किया । वार्षिकोत्सव की रंगारंग शाम का मंच संचालन गरिमा शर्मा और आर जे गौरव ने सभी अभिभावकों और बच्चों को सहभागी बना कर किया।
इस अवसर पर डारेक्टर दीप्ति सिंह ने कार्यक्रम अतिथियों का व अन्य सभी को धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.