कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक सहित अधिकारियों ने ग्राम झिरी तथा मगरूल में बोरीबंधान कार्य का किया अवलोकन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक सहित अधिकारियों ने ग्राम झिरी तथा मगरूल में बोरीबंधान कार्य का किया अवलोकन | New India Times

कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम झिरी और मगरूल में जनपद पंचायत द्वारा बनाये गये बोरीबंधान का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष बारिश बुरहानपुर जिले में काफी अच्छी हुई है। इस जल का बेहतर इस्तेमाल करने एवं भूमिगत जल स्तर तथा अन्य जल असंबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए यह अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है। कलेक्टर द्वारा झिरी में बनाये गये बोरीबंधान की उंचाई बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये एवं जहां बंधान बनाने की आवश्यकता है वहां शीघ्र ही बोरीबंधान तैयार किया जाना सुनिश्चित करें ताकि बरसात के जल का पूर्ण रूप से उपयोग किया जा सके तथा जल संबंधित समस्याओं से बुरहानपुर को निजात मिल सके। इस दौरे में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, जनपद पंचायत बुरहानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के.खेडे़ तथा अन्य जिले के समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article