सुहेल फ़ारूक़ी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT;
गंदगी और कच्ची गली-सडकों से परेशान वसई-विरार शहर के वाकनपाडा के रहवासियों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। सभापति अब्दुल हक पटेल और स्थानीय नगर सेविका अंजली पाटिल ने वाकनपाडा सीताराम बिल्डिंग के सामने गली नंबर-3 के सडक निर्माण कार्य का उद्घाटन कर काम शुरू करवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वसई विरार महानगर पालिका की नगर सेवक और सभापति अब्दुल हक पटेल द्वारा सीताराम ईन्डस्ट्री के सामने गली रोड गली न०-3 के निर्माण कार्य का उदघाटन किया गया।
नगर सेविका अंजली पाटिल और सभापति अब्दुल हक पटेल ने NIT संवाददाता को बताया कि दो महीने के अंदर वाकनपाडा के सभी नाली और सडकों पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ने कहा बारिश से पहले वाकनपाडा के सभी रहवासियों को परेशानी से मुक्ती मिल जायेगी। अब रहवासीयो को मुसीबतों का सामना नहीं करना पडेगा। स्थानिय निवासियों में मनपा के इस निर्माण कार्य से खुशी की लहर दौड गई है। उन्होंने ने सभापति अब्दुल हक पटेल और नगर सेविका अंजली पाटिल का आभार व्यक्त किया है।
