पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला के तिरला ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चयनित उपस्वास्थ्य केंद्र व ग्रामों के विद्यालयों में ग्राम की आंगनवाड़ी सहग्राम आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ए. एन. एम. के द्वारा विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं जिसमें मुख्य हैं रैली, माइकिंग, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, योग, खेलकूद हैं।

निरोगी काया अभियान कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षक डॉ. सुरेखा परिहार के द्वारा तिरला स्वास्थ्य केंद्र में सभी अधिकारी कर्मचारी व ओपीडी मरीजों को योग, आसन, प्राणायाम व विभन्न शारीरिक गतिविधियां प्रतिदिन कराई जा रही हैं। तिरला के उपस्वास्थ्य केंद्र खादान बुजुर्ग में डॉ पामेला जेम्स एन सी डी स्क्रीनिंग की गई, सभी 30 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों की बीपी, शुगर , हाइपर टेंशन के मरीजों की जांच की गई। निरोगी काया अभियान के अंतर्गत तिरला ब्लॉक की उपलब्धि 100 प्रतिशत है। विकासखंड तिरला के नगर वासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु योग रैली का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ए एन एम, आशा सहयोगी, आशा कार्यकार्यता उपिस्थित थीं।
निरोगी काया अभियान के सफल संचालन में मार्गदर्शक बी. एम. ओ. डॉ अशोक कुमार पटेल (डीएचओ धार) की मुख्य भूमिका रही। निरोगी काया अभियान में डॉ पामेला जेम्स, डॉ राखी डेविड, डॉ रिंकू कायथ, डॉ यामिनी दवे, डॉ अभिनय सेंगर, डॉ सुरेखा परिहार, बीपीएम अमर सिंह देवल, बी ए एम लक्षमण, सेक्टर सुपर वाइजर श्रवण मकवाना, एलएचवी श्रीमती रत्नप्रभा सिरसाठ व समस्त मेडिकल स्टाफ की उपिस्थिति में गतिविधियां की गई।
