मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस महाविद्यालय बुरहानपुर के जनसंपर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया कि बिम्ट्स महाविद्यालय की कम्प्यूटर लेब में ‘‘कम्प्यूटर साक्षरता दिवस’’ पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सायबर क्राईम सहित अनेक जानकारियों से अवगत कराया गया। बिम्ट्स महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने ‘‘कम्प्यूटर साक्षरता दिवस’’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘‘सायबर क्राईम’’ के संबंध में समग्र पहलूओं को सम्मिलित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संस्था के उपाध्यक्ष अनिल जैन ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सैय्यद आसिफ़ अली, डॉ.ज़ैनुद्दीन अली, शैलेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यार्थियोें ने अपनी बात को बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया और क्लाउड कम्प्यूटिंग के महत्व को भी समझाया। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से भी सायबर क्राईम पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष अनिल जैन द्वारा विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रेज़ेंटेशन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा हमें कम्प्यूटर एवं इंटरनेट का उपयोग अपनी आवश्यकतानुसार और सही दिशा में ही करना चाहिए, जिससे सायबर क्राईम के चक्करों से बचा जा सकें। इस अवसर पर प्राचार्य सैय्यद आसिफ़ अली ने विद्यार्थियों को सोशल नेटवर्किंग साईट का सावधानी पूर्वक उपयोग करने की सलाह दी तथा विद्यार्थियों को ऑनलाईन सर्विस एवं इमेल का उपयोग इस तरह से करना है कि कोई इसका गलत फायदा न उठा सके। साथ ही साइबर सिक्युरीटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। कम्प्यूटर विभाग के 200 से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफल आयोजन पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, डॉ.ज़ैनुद्दीन अली, डॉ.शीतल पाटीदार, हर्षल महाजन, भूषण सातोरे, शाहीना मेडम एवं अंजु पाल सहित समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
