झाबुआ जिले के मेघनगर में सेंट अर्नाल्ड स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:झाबुआ जिले के मेघनगर में सेंट अर्नाल्ड स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर मैं सेंट अर्नाल्ड स्कूल वार्षिक उत्सव का समापन क्षेत्र के विधायक वीर सिंग भूरिया, लोकप्रिय समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि सेंट अर्नाल्ड स्कूल विद्यालय शिक्षा के मंदिर में जो पढ़ाई शिक्षा दी जाती है वह काबिले तारीफ है।
मिशन स्कूल की पढ़ाई का कोई तोड़ नहीं है फराटेदार इंग्लिश बोलना मिशन स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों को सिखाया जाता है। हमें अच्छे समाज के निर्माण के लिए पढ़ाई करना बहुत आवश्यक है। झाबुआ जिले के मेघनगर में सेंट अर्नाल्ड स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न | New India Times

आप तन मन से पढ़ाई कर अपने परिवार विद्यालय एवं अपना नाम रोशन करें ताकि हम अच्छे समाज का निर्माण करने में हमारी अहम भूमिका हो विधायक वीर सिंग भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की काग्रेस सरकार अनेक योजनाएं बनाकर मध्यप्रदेश को स्वर्णिमय मध्यप्रदेश बनाने का सपना संजोया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ लेकर पढ़ाई कर संस्कार वन बनने का प्रयास करें !
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक फादर एंडरु लोबू भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक जनाब हाजी सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार श्री विमल जैन, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, निलेश भानपुरिया, मनीष नाहटा जैन, दशरथ सिंह कठठा, जाकिर शेख, फारुक शेरानी, जिया उल हक कादरी, कलसिग भुरिया, निशार पठान आदि ओर हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं माता-पिता और परिजन समाजसेवी आदि उपस्थित थे।

झाबुआ जिले के मेघनगर में सेंट अर्नाल्ड स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न | New India Times

आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति दी तो दर्शक बने बैठे माता-पिता परिजन अतिथियो व पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार स्वरूप नकद राशि भी भेंट की साथ ही सेंट अर्नाल्ड स्कूल के तमाम व्यवस्थापक शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ की प्रशंसा की और कहा कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम काबिले तारीफ है जितनी भी सेंट अर्नाल्ड स्कूल की तारीफ की जाए कम है। वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम के मंच से विधायक वीर सिंग भूरिया ने सेंट अर्नाल्ड स्कूल मे हैंडपंप लगाने व रोड बनाने की भी घोषणा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.