सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; पूणे पटना एक्सप्रेस में 18 माह के बच्चे की मौत, रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times​पुणे पटना एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सफर कर रहे एक 18 महीने के मासूम बच्चे की सफर केदौरान इटारसी में मौत हो गई है। वही दूसरी ओर बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि रेलवे स्टेशन के आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी उन्हें रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। जिससे उनके बच्चे की मौत हो गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद वहां पर न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही कोई एंबुलेंस। परिजनों द्वारा बच्चे को ऑटो में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

By nit

One thought on “पूणे पटना एक्सप्रेस में 18 माह के बच्चे की मौत, रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.