गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर से गायब 6 वर्षिय मासूम बच्ची की लाश एक खेत से बरामद हुई है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मासूम के साथ हुई दरिंदगी से गांव का हर कोई व्यक्ति हैरान है कि आखिर किस हैवान ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिला के औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी रामहेत (काल्पनिक नाम) की मासूम छह साल की मासूम बच्ची करीब 11 बजे खेलते समय अचालक घर से गायब हो गई। उसके बाद जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने उसको आसपास ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिली। आज सुबह दोबारा जब उसको ढूंढ़ा गया तो उसका शव एक मक्के के खेत में पड़ा मिला।
शव को देखने से पता चलता है कि मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी और उसको खेत में फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए और एक टीम का गठन कर जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
