आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम चट काली में हजरत सैय्यदना अस्मू मियां मासूम अली शाह रहमतुल्लाह आले का 34 वां उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर फरहद इदरीसी, रफी मंसूरी, व मुमताज आलम, धर्मेंद्र मुल्तानी, द्वारा मुरादाबाद से चलकर दरगाह तक चादर पोशी का एहतेमाम किया गया व साथ-साथ सभी लोगों ने सज्जादा नशीन हजरत बुंदू मियां व अन्य अकीदत मन्दों की दस्तारबंदी कर सभी को दुआओं से नवाजा। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
