सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

लहरपुर के सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल, बीटीसी बीएड कैंपस में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में विशाल दीक्षित प्रथम, शुभम जायसवाल द्वितीय, ज़ोया नाज़ अल्वी तृतीय तथा स्लोगन प्रतियोगिता में ज़ारा नाज़ अल्वी प्रथम, आयुष वर्मा द्वितीय, नीलेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर श्रीमती सबाहत बिलाल ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में आने वाले सभी दोपहिया वाहनों के लिए हेल्मेट पहन कर आना अनिवार्य होगा। बिना हेल्मेट के वाहन चालकों को विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर विजयी प्रतिभागियों को श्रीमती सबाहत बिलाल, प्राचार्य भूपेंद्र सिंह व प्रवक्ता मुईज़ अहमद व उमेश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article