विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने मुरादाबाद में निकाला मशाल जलूस | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने मुरादाबाद में निकाला मशाल जलूस | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला में विभिन्न मांगों को लेकर आज राज्य कर्मचारियों ने सिविल लाइन क्षेत्र अंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जलूस निकाल अपना विरोध जाहिर किया। मशाल जलूस से पूर्व अंबेडकर पार्क में कर्मचारियों की एक सभा भी आयोजित हुई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में निकाले गए मशाल जलूस के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला शाखा मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ संदीप बडोला ने मशाल जलूस से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन है, पुरानी पेंशन बहाली, केंद्र के समान भत्ते, संविदा/ आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर किए जाने, चतुर्थ श्रेणी सहित समस्त संवर्ग की नियुक्तियों आदि मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। उच्च स्तर पर अधिकारी परिषद के साथ लिखित में समझौता तो करते हैं, परंतु उन समझौतों को लागू नहीं किया जाता है, कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है, स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की सेवा के 4 वर्ष बाद निकाला जा रहा है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है, महिला कर्मचारियों की वर्षों से प्रोन्नति नहीं हो रही है, जिस कारण प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article