अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त | New India Times

अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। जैसे ही लोगों की जानकारी लगी, तो लोग बाजारों में खरीदारी करने उमड़ पड़े। हालांकि लोगों के बीच सामान्य रूप से चर्चा थी कि जो भी फैसला होगा उसे शांतिपूर्ण रूप से मानना चाहिए। दुकानों पर रात 10 बजे से भीड़ दिखने लगी थी।
अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर शहर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जिले भर में करीब पांच हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शहर की सुरक्षा के लिए आठ स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। शहर के अंदर आने और जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी देर रात तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। देर रात फैसले की तारीख निश्चित होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां भी रिलीज कर दी गई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article