देवरी नगर में मंत्री ने किया हथकरघा केन्द्र का शुभारंभ, युवकों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में मंत्री ने किया हथकरघा केन्द्र का शुभारंभ, युवकों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण | New India Times

देवरी नगर के पुराना वायपास बड़ापुल के समीप सर्व श्री माँ नर्मदा शिक्षा एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आरंभ किये जा रहे हथकरघा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ
प्रदेश सरकार के कुटीर ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होने बेरोजगार युवकों को स्वालंबन की राह दिखाने वाले इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में हथकरघा केन्द्रों के विकास की असीमित संभावनाये है। इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा घर बैठे अपने रोजगार का संचालन कर सकते है एवं अन्य लोगों को रोजगार मुहैया करा सकते है। इस अवसर पर उन्होने हथकरघा प्रशिक्षकों से हथकरघा चलाने एवं कपड़े के निर्माण की जानकारी प्राप्त की एवं केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा मंत्री यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऑचल आठया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमति द्रोपती रजक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, जिला हथकरघा केन्द्र सागर प्रभारी रामचरन नोडिया, रूपेश श्रीवास्तव, डी.पी. पाठक, रूपेश लोधी, सतीष राजौरिया, अरविंद शांडिल्य, अनंतराम रजक, शुभम मिश्रा, समीम अंसारी, अशुंल शुक्ला, मदन मुरारी दुबे, शशांक दुबे, अंकिता दुबे, तमिल पचौरी, गोविंद नामदेव, दिलीप पाड़े़ संस्था प्रमुख मयंक दुबे, सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article