सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आयुक्त व डीआईजी ने अन्य अधिकारियों व पुलिस बल के साथ पैदल किया नगर का भ्रमण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आयुक्त व डीआईजी ने अन्य अधिकारियों व पुलिस बल के साथ पैदल किया नगर का भ्रमण | New India Times

वर्तमान समय में अयोध्या से सम्बन्धित सुप्रीम कोर्ट के सम्भावित निर्णय के परिपेक्ष्य में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आयुक्त व डीआईजी ने अन्य अधिकारियों व पुलिस बल के साथ पैदल नगर का भ्रमण किया।

अयोध्या से सम्बन्धित मा0 सर्वोच्च न्यायालय के सम्भावित निर्णय के परिपेक्ष्य में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराये जाने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार व डीआईजी डाॅ. राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया तथा बीच-बीच में ध्वनि विस्तारक यन्त्र के माध्यम से लोगों से अपील की गयी कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का समादर करते हुए आपसी सौहार्द व सद्भाव को कायम रखें। उल्लेखनीय है कि नगर स्थित घण्टाघर चैक से प्रारम्भ हुए पैदल मार्च में शामिल अधिकारियों ने पीपल तिराहा, गुदड़ी, जामा मस्जिद, बशीरगंज, चाॅदपुरा चैराहा, काज़ीपुरा होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

By nit