सत्येन्द्र शर्मा ने चलाया लक्ष्मीपुरम और किशनबाग में सफाई अभियान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सत्येन्द्र शर्मा ने चलाया लक्ष्मीपुरम और किशनबाग में सफाई अभियान | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने लक्ष्मीपुरम एवं किशनबाग के सफाई अभियान चलाया और सड़क पर पड़े कचरे को फावड़े से भरकर ट्रॉली में डाला। नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर मोके पर टेक्टर ट्रॉली बुलवा कर कचरा भरके फिकवाया।
सफाई अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ सेक्टर अध्यक्ष राजेन्द्र माहौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र शर्मा, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष असलम अब्बासी, जमील खान, मनोज शर्मा, मूलचंद गुप्ता, पारस बघेल, विपिन जैन आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।
केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने जेल रोड़ पर सफाई अभियान चलाया जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा साथ रहे और फावड़े से खरपतवार साफ की एवं झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया।
केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने अमरा पहाड, जनकताल वार्ड नं 1 पर पानी की टंकी का शिलान्यास किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा उपस्थित रहे एवं अपने उद्बोधन में पानी की टंकी से रामाजी का पुरा, इस्लामपुरा, सुभाष नगर, अमरा पहाड़, जनकताल के छेत्र वासियों की पानी की किल्लत दूर होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.