राजस्थान प्रतापगढ़ जिला के अरनोद में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: डीएसपी गोवर्धन लाल खटिक | New India Times

रहीम शेरानी, प्रतापगढ़ (राजस्थान), NIT:

राजस्थान प्रतापगढ़ जिला के अरनोद में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: डीएसपी गोवर्धन लाल खटिक | New India Times

आगामी दीपावली पर्व को लेकर अरनोद कस्बे में डिएसपी गोवर्धन लाल खटिक व AHTU प्रभारी उप निरीक्षक जमनालाल के नेतृत्व में विभिन्न मार्गो से होते हुए फ्लैग मार्च किया गया। उप निरीक्षक जमनालाल ने बताया की आगामी त्योहारों को लेकर अरनोद बस स्टैंड से अरनोद कस्बे में दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मीयों व अरनोद पुलिस थाना स्टाफ सहित शांतिपूर्ण त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च सदर बाजार, गोतमेश्वर रोड, अरनोद बस स्टैंड होते हुए अरनोद थाना परिसर पहुंचा जहां पर डीएसपी गोवर्धन लाल खटिक ने थाने का निरीक्षण कर सभी पुलिसकर्मियों को अरनोद कस्बे में लगातार गश्त करने व शराब पीकर वहान चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी गोवर्धन लाल खटिक ने कहा की आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article