मध्य प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान 43 लाख के नए नोट बरामद | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, होशंगाबाद (मध्यप्रदेश ), NIT; ​मध्य प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान 43 लाख के नए नोट बरामद | New India Timesमध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले की पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 43 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार पर प्रेसीडेंट एंटी करप्शन सोसाइटी की नेम प्लेट लगी हुई है। ​

मध्य प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान 43 लाख के नए नोट बरामद | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी निवासी राहुल चेलानी मुंबई में रहकर टीवी सीरियल में काम करता है। गुरुवार को वह अपने भाई कपिल चेलानी और ड्राइवर बृजेश चौरे के साथ होशंगाबाद जा रहा था,  उसी वक्त होशंगाबाद-भोपाल तिराहे पर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह मुंबई में रहता है और टीवी इंडस्ट्री में काम करता है। ये पैसे उसके ही है, जो उसे टीवी में काम करने के दौरान मिले थे। फिलहाल पुलिस ने रकम और गाड़ी जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.