जुआ खेलते हुये पाँच जुआरी गिरिफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​जुआ खेलते हुये पाँच जुआरी गिरिफ्तार  | New India Timesभोपाल पिपलानी थाना की पुलिस ने इन्द्र पुरी इलाके से पाँच लोगों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथों गिरिफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पीपलानी थाना के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग इंद्रपुरी स्थित एक लाउंड्रि के पीछे जुआ खेल रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुँच कर पुलिस ने पाँच लोगों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथों पकड़ कर थाने ले आई।​जुआ खेलते हुये पाँच जुआरी गिरिफ्तार  | New India Times पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम व निवासी कमलेश सिंह यादव 33 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह यादव काली मंदिर अशोका गार्डन ,गुलाम धानक 62 वर्ष पुत्र बलराम धानक अयोध्या नगर ,राधेश्याम यादव 40 वर्ष पुत्र परशुराम यादव पठार मोहल्ला आनंद नगर ,तराना साहू 37 वर्ष पुत्र नन्हे लाल साहू रूप नगर ,खालिद खान 30 वर्ष पुत्र रईस खान अशोका गार्डन बताया है। पीपलानी थाना की पुलिस ने NIT संवाददाता को बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से 23 हज़ार 300 रूपये बरामद हुये हैं ।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

By nit