मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने निमाड़ सेल्स एसोसिएशन बुरहानपुर के तत्वावधान में मां रेणुका माता मंदिर परिसर में सायकल अगरबत्ती के द्वारा बनाई गई 7 फ़ीट ऊँची अगरबत्ती का प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शाह, आशीष जोशी, राहुल मराठा, सायकल अगरबत्ती के एरिया मैनेजर अमूल जोशी, सेल्स एसोसिएशन के राकेश महाजन, जयेश शाह, गणेश दलाल, प्रदीप अनिल खंडे, संजय शाह, नीतिन मदान, भारत मोरे, विनोद वाघ, मनोज पाटिल, शेखर महाजन, पवन देवकर, अनुराग मेहता एवं विजय राठौड़ सहित भक्तगण मौजूद रहे।
