बुलढाणा में हजारों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT; ​​बुलढाणा में हजारों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार | New India Times 1 अप्रैल से देशभर के राष्ट्रीय व राज्य र्माग के आस पास में की शराब की दुकानों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  इसी का फायदा उठाकर कुछ शराब तस्कर बढे हुए दामों में अवैध रुप से शराब बेच रहे हैं।बुलढाणा में एक मकान पर छापा मारते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 34 हजार 800 रुपए की अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।​बुलढाणा में हजारों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार | New India Timesराष्ट्रीय एवं राज्य महामार्ग से लगे हुए बीयर बार, शराब की दुकानें, परमिट रुम पर एक अप्रैल से मा.सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताला जड दिया गया है। बुलढाण जिले की 361 शराब की दुकानें इस आदेश के तहत बंद होने के बाद जहां शराब विक्रेता परेशान हैं वहीं शराबी भी मुसीबत में नजर आ रहे हैं। अपना शौक पुरा करने के लिए शराबी इधर उधर हाथ पैर मारकर अपना जुगाड जमा रहे हैं। मार्केट में शराब के आभाव का लाभ उठते हुए कुछ शराब तस्करों ने शराब का जखीरा कर रखा है,  जो मौका पाकर उंचे दामों में इस शराब को अवैध रुप से बेच रहे हैं। बुलढाणा शहर थानेदार अंबादास हिवाले को गुप्त जानकारी मिली कि शहर के आनंद नगर स्थित एक मकान से अवैध रुप से शराब बेची जा रही है। तत्पश्चात बुलढाणा थाने के डी बी स्कॉड  के पीएसआय हरिश ठाकुर ने 2 अप्रैल की रात में 10.30 बजे के दौरान इस इलाके में छापा मारा और आरोपी अश्विन भास्कर इंगले उम्र 22 निवासी पिंप्री गवली तहसील खामगाव को गिरप्तार किया। जिसके पास से बडवायजर बीअर, क्लासबर्ग, कैनान, ओडका, ब्लेक डॉग, सिंगल माल्ट, आदी नामी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत करीबन 34 हजार 800 रुपए आंकी गई।

 इस सिलसिले में पीएसआय हरिश ठाकुर की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपी अश्वीन भास्कर इंगले और फरार आरोपी संदिप इंगले के खिलाफ बुलढाणा शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article