ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला में पहले दिन लगे बार बालाओं के ठुमके, लोगों ने आयोजकों पर फूहड़ आयोजन का लगाया आरोप | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला में पहले दिन लगे बार बालाओं के ठुमके, लोगों ने आयोजकों पर फूहड़ आयोजन का लगाया आरोप | New India Timesमैनपुरी जिला के ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में पहले दिन बार बालाओं के जमकर ठुमके लगे जिसे लेकर कुछ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मेले के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में बार डांसर्स को बुलाया गया था। मेले के मंच पर डांसर्स ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और डांसर्स पर नोटों की बारिश करने लगे। हैरान करने वाली बातहयह है कि कई अधिकारी और पुलिस वाले भी डांस का लुत्फ लेते नजर आए। वहीं कुछ लोग इस तरह के आयोजन से नाराज दिखाई दिए। ​ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला में पहले दिन लगे बार बालाओं के ठुमके, लोगों ने आयोजकों पर फूहड़ आयोजन का लगाया आरोप | New India Timesहर वर्ष की तरह इस बार भी मैनपुरी के नुमाइश मैदान में मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला एक महीने तक चलेगा। डीएम चंद्रपाल सिंह ने शनिवार को श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। आयोजकों ने पहले दिन कार्यक्रम में बार डांसर्स को बुलाया। जिसमें बार डांर्स ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान काफी अव्यवस्था देखी गई। वहां पहुंची कई महिलाएं कार्यक्रम को बीच में छोड़ घर चली गईं।

इस मेले को शीतला देवी महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। मैनपुरी में शीतला देवी मंदिर की बड़ी मान्यता है। अन्य जनपदों से भी लोग यहां मनौती मांगने आते हैं। यहां श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया जाता है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम देवी जागरण, योग दिवस, भजन संध्या, प्रतिभा दिवस, बच्चों से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। 

इस बार मेले के उद्घाटन समारोह में आयोजकों ने बार डांसर्स को बुलाया। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि आज तक मेले में इस तरह का फूहड़ कार्यक्रम नहीं हुए। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article