शराब की नई दुकानें खुलने पर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानों को किया गया आग के हवाले, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​शराब की नई दुकानें खुलने पर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानों को किया गया आग के हवाले, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Timesरायसेन जिले के गैरतगंज नगर में शराब दुकानों के नए ठेके होने के बाद परिवर्तित आबकारी नीति के तहत मुख्य सड़क मार्ग एवं व्यस्ततम क्षेत्रों से हटकर नए स्थानों पर खोली गई शराब की दुकानों को लेकर नागरिकों के कुछ समूह विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 11 गैरतपुर के पास के इलाके में एक निजी खेत में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान को कुछ महिलाओं एवं पुरुषों के समूह ने आग के हवाले कर दिया। वहीं टेकापार कॉलोनी के वार्ड  क्रमांक 1 के एक निजी खेत में खोली गई देसी शराब की दुकान को लेकर भी नागरिकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। उधर प्रशासन का कहना है कि नए स्थानों पर खोली गई शराब की दुकान है आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित नियम व मापदंडो के अनुसार खोली गई है तथा कुछ छुटपुट लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध सुनियोजित है। आगजनी की घटना में लिप्त पाए गए 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 गैरतगंज में शराब की नई दुकान नए स्थानों पर खोले जाने के बाद रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12 गैरतपुर से आए कुछ लोगों ने सागर रोड स्थित वार्ड क्रमांक एक के एक निजी खेत में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान पर हमला कर दिया। दोपहर लगभग 1बजे  घटी घटना में महिलाओं एवं पुरुषों के समूह ने अस्थाई रुप से टेंट लगाकर खोली गई शराब दुकान को आग के हवाले कर दिया। जिससे दुकान में रखी शराब की लगभग 10 पेटियां दुकान का फर्नीचर एवं टेंट सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आगजनी एवं हंगामा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू किया। आगजनी की इस घटना में शराब ठेकेदार को लगभग एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने इस घटना में दोषी 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को नागरिकों के समूह में ऐसे स्थान से शराब दुकान हटाने के लिए ज्ञापन दिया। दूसरी घटना शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे घटित हुई। जिसमें टेकापार कॉलोनी के वार्ड क्रमांक एक में निजी खेत में खोली गई देसी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर कुछ महिलाओं के समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में इन महिलाओं ने पुलिस थाना प्रभारी संजय दुबे को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा।​शराब की नई दुकानें खुलने पर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानों को किया गया आग के हवाले, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times इस संबंध में बात किए जाने पर नायब तहसीलदार सैयद परवेज अली का कहना है कि दोनों ही स्थानों पर शराब की दुकानें आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार निर्धारित दूरी पर तथा व्यस्ततम इलाकों से हटकर खोली गई हैं तथा इसमें स्थान चयन को लेकर कुछ भी गलत नहीं हुआ है। नागरिकों के कुछ गुट अनावश्यक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा कानून को हाथ में लेने वाले लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। थाना प्रभारी संजय दुबे ने मीडिया को बताया कि आगजनी की घटना में 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीओपी मंगलसिंह ठाकरे, तहसीलदार सैयद परवेज अली, थाना प्रभारी संजय दुबे, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर आदि लोगों ने स्थिति का जायजा लिया तथा समीक्षा की।

विरोध प्रदर्शन करने आए समूह में शामिल पार्षद डाली अहिरवार, गोल्डी पटेल, हाकम सिंह आदि लोगों ने मौके पर ही कहा कि जहां यह दुकानें खोली जा रही हैं वह स्थान उचित नहीं है तथा इससे शराबियों की गदर बढ़ जाएगी। इन लोगों ने इन स्थानों से शराब की दुकान हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article