सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय देवरी में हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन | New India Times

परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय देवरी में हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन | New India Times

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.माध्य. विद्यालय देवरी में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों द्वारा विद्यालय के भैया, बहिनों द्वारा राष्ट्रीय बेंडमिटन, विज्ञान पत्रवाचन, वैदिक गणित, बौध्दिक, शास्त्रीय संगीत में जा रहे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को बताया। जिसमें काव्या गुप्ता पिता सचिन गुप्ता, प्रियांशी पिता अशोक पटेल दोनें ने बताया कि जिला एवं विभाग तथा प्रांत में प्रथम तथा क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अखिल भारतीय स्तर पर सम्मिलित होने जा रहे हैं। उन्होेंने बताया कि हमारी सफलता का श्रेय विद्यालय आचार्य अशोक सोनी एवं कोच प्रमोद नामदेव को जाता है जिनकी मेहनत एवं मार्गदर्शन से हम इस मुकाम तक पहुँच पाये।
वहीं विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में वैष्णवी पटेल पिता गुलाब पटेल, मीनल पाण्डेय पिता धर्मेन्द्र पाण्डेय, तरूण सकवार पिता परमानंद, शिवानी पटेल पिता राजेश पटेल, पारूल दामले ने बताया कि जिला एवं विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने गोटेगांव जा रहे है। उन्होंने बताया कि हमारी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के आचार्य परिवार एवं लखन कुमार गोस्वामी को जाता है। बौध्दिक प्रतियोगिता में श्रीपर्णा चौरसिया पिता मयंक चौरसिया ने शास्त्रीय संगीत में जिला एवं विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने जा रही है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी माता जी श्रीमती मृदुरश्मि को दिया है जिन्होंने हमारे लिए संगीत के लिए प्रेरणा दी एवं संगीत को सिखाने में हमारा सहयोग किया।
बहिन साक्षी सेन पिता कमलेश सेन नें बताया कि जिला एवं विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने गोटेगांव जा रहे हैं। वहीं हमारी सफलता का श्रेय मोहन सिंह ठाकुर आचार्य को जाता है जिनकी मेहनत से हम इस मुकाम तक पहुँच पाये है। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष कैलाशसिंह पटेल सचिव बालमुकुन्द पाराशर, अखिल भारतीय दिशादर्शी ग्रामीण प्रकल्प छात्रावास सचिव मयंक चौरसिया सदस्य नितिन ठाकुर नें पत्रकार वार्ता में सम्मिलित होकर इन भैया बहिनों को शुभकामनाऐं दी। संस्था के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार द्विवेदी ने इन सभी पत्रकार बंधु एवं समिति पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article