युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर श्री इरशाद वली द्वारा थाना गौतम नगर के मर्ग क्र 19/19 धारा 174 जाफौ में मृतिका अज्ञात महिला की हत्या की शंका होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक उत्तर क्षेत्र श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 श्री मनु व्यास, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग श्रीमति बिटटू शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई।

युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

इसी के तारतम्य में दिनांक 10.09.19 को थाना प्रभारी श्यामलाहिल्स श्री बी पी सिंह , उनि आशीष भीमटे प्रआर 1113 हरिशंकर , प्रआर 3150 मेहमूद , एवं आर 571 शादाब द्वारा घटना स्थल पर निरीक्षण किया गया आस पास के लागो से घटन के संबंध मे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान, मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुईकि कल एक पल्सर के साथ एक घबराये हुये लडका उम्र करीब 18-20 साल का सावले रंग का शंका होने पर पुछताछ करने पर करौंद क्षेत्र का जाट होना बताया।

मुखविर सूचना की तस्दीक में घटना स्थल से उक्त टीम द्वारा करौंद क्षेत्र में पहुचे जहां पर पता चला कि एक लडकी बुलबुल पूजा कालोनी की 08.09.19 को कही चली गई है। दिनांक 09.09.19 को करीब 03-04 बजे अभिषेक जाट के साथ पल्सर मे जाते देखा गया है। कि सूचना तस्दीक में आज सुबह संदेही अभिषेक जाट को करौंद चौराहे पर होने की सूचना होने पर दविश देकर पकडा जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम अभिषेक जाट पिता रमेश जाट उम्र 18 साल नि. म.न. 100 पूजा कालोनी करौंद थाना निशातपुरा करौंद का बताया । बताया जिसे अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि मैं बुलबुल को लेकर अपनी पल्सर से पूराना भोपाल शहर, बोर्ड क्लव घुमाता रहा रात करीब 11.00 से 11.15 बजे उसे रेशम कैन्द्र, गौतम नगर के पास सुनसान जगह पर लेकर गया वहा करीब आधा घण्टे उसे घर जाने की कहता रहा पर वह नही मानी ओर जोर जोर से रोने लगी बुलबुल नाबलिक होने से मैं डर गया मैंने उसे बोला ठीक है में बाहर देखकर आता हूं फिर कही चलते है। मैं पास की एक दुकान से ब्लेड लेकर आया और उसे नाले की तरफ लेकर खडा हो गया मैंने पीछे से उसकी गर्दन में ब्लेड मारी और पानी में धक्का दे दिया वहा से मैं घर चला गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.