पूर्व मंत्री प्रमोद भाया के 51वें जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने किए कार्यक्रम आयोजित;  गौवंश को खिलाया चारा, मरीजों को बांटे फल | New India Times

 फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान),NIT; ​पूर्व मंत्री प्रमोद भाया के 51वें जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने किए कार्यक्रम आयोजित;  गौवंश को खिलाया चारा, मरीजों को बांटे फल | New India Timesकांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का 51वां जन्मदिन गुरूवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर में आतिशबाजी की तथा केक काटे।

 उप सभापति कमल राठौर ने बताया कि सेवा, समर्पण व विकास के प्रतीक प्रमोद जैन भाया के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस के सभी संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत नगर परिषद के समस्त वार्ड पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने कोटा रोड़ स्थित गौशाला पहुंचकर गौवंश को चारा खिलाया तथा इसके उपरान्त सभी कांग्रेसजन रैली के रूप में जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरीत किए तथा भर्ती मरीजों से उनकी हालचाल पूछी।​पूर्व मंत्री प्रमोद भाया के 51वें जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने किए कार्यक्रम आयोजित;  गौवंश को खिलाया चारा, मरीजों को बांटे फल | New India Timesवार्ड पार्षद गौरव शर्मा व नवीन सोन ने बताया कि भाया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आज मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हुए ईश्वर से भाया के लिए मंगलकामना की तथा इसके उपरांत सर्दी से बचाव के लिए निर्धन व्यक्तियों को 100 कंबल वितरीत किए। इस अवसर पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भाया को विकास पुरूष, सेवा, समर्पण, धार्मिक, सामाजिक कार्यो में अग्रहणी नेता बताया तथा उनके आदर्श अपनाने की बात कही। भाया के जन्मदिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में पार्षद नियाज मोहम्मद, रितु जैन, हरिराज गुर्जर, मनोज बाठला, शिवशंकर यादव, विष्णु शाक्यवाल, लोकेश मीणा, राहुल शर्मा, अखलाक अंसारी, हेमराज बैरवा, युवा नेता पिंकू, उमेश नागर, लोकसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, छात्र नेता दिनेश गुर्जर, संदीप सोडाना, जगदीश पांचाल, सावन खीचीं, जीतू चंदेल, पंकज चंदेल, हिमांशु गर्ग सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.