परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया शहादत दिवस | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया शहादत दिवस | New India Times

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस को सादगी पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सपा नगर अध्यक्ष व ह्यूमन वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक वारिस अली अंसारी ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की नगरी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभायी है।

शहादत दिवस के उपलक्ष्य में सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा हमीद मार्केट में किया गया। जिसमें नगर इकाई के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर श्रद्धाजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर बारिश अली अंसारी ने कहा कि फख्र की बात है कि देश की माटी से वीर अब्दुल हमीद जैसे सपूत ने जन्म लिया और 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। अमेरिकन निर्मित अभेद समझे जाने वाले युद्धक पैटर्न टैंकों की धज्जियां उड़ाते हुए पाकिस्तान की फौज को धूल चटा दी और देश के लिए कुर्बान हो गए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मृदुल शुक्ला, जलीस अंसारी, मुन्ना अंसारी, संजीव सिंह, आजाद भारती, सुरेंद्र प्रजापति, सर्वेश गौतम, हाजी जमाल अहमद, मास्टर रफीक साहब, मसिउल्ल, इदरीस अली, आमिर हसन, रियाज अहमद, हाजी मोबीन, आजाद भारती, मुन्ना अंसारी, मृदुल सुक्ला, राजू नन्द किशोर, जलीस अहमद, नईम खां, आसिफ अंसारी एवं तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.