प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र | New India Times

स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बुरहानपुर में कम्प्युटराईजड अकाउंटिंग के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सम्पन्न हुआ। इसमें जिले के 30 बेरोजगार युवाओं ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में ग्राम बहादरपुर, सराय, मोहम्मदपुरा, दापोरा, वारोली, अंबाडा, धुलकोट, डोईफोडिया, मोरदड कला, सारोला, सिंधखेडा, दैयत इत्यादि ग्रामों के युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के समापन में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री ए.के.चरण ने प्रशिक्षणार्थीयो को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद इस कार्य से संबधित स्वयं का व्यवसाय करें, शासकीय योजनाओं का लाभ ले। जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र श्री रमाकांत पलोहिया ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनओं की जानकारी दी। अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग विभाग श्री सुधिर पाठक ने भी प्रशिक्षणार्थीयो को अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री चरण ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। प्रशिक्षण समापन के दौरान स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

By nit