त्यौहारों में खलल डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

त्यौहारों में खलल डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई | New India Times

पुलिस कप्तान वीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के क्रम में अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, और भी शहरी क्षेत्र व मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने जिस अनुशासन व शक्ति का प्रदर्शन किया वह यह बताने के लिए था कि पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर तैयार है। किसी ने समाज को विखंडित करने की कोशिश कि या फिर समाज में अफवाह फैलाने की कोशिश कि तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। पुलिस के अधिकारियों की अगुवाई में पूरे अनुशासन के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुलिस ने त्योहारों में सहयोग का अनुरोध किया। इस दौरान अकबरपुर मुख्यालय में भी पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article