सीतादेवी महाविद्यालय में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

सीतादेवी महाविद्यालय में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस | New India Times

सीतादेवी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना त्रिपाठी की अगुवाई में रैली निकाल कर विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर रैली निकाली गई इस दौरान बरौलिया गांव में लोगों के बीच चलकर जनसंपर्क किया गया। गांव में जाकर बच्चों के पढ़ाई को लेकर अभिभावकों को प्रेरित किया।

“आएगी जन-जन में जागरूकता हासिल होगा जब सर्व साक्षरता।

हम सब का एक ही नारा निरीक्षरो को साक्षर बनाना है।

नारी हो या नर आओ सबको बनाये साक्षर।”

सीतादेवी महाविद्यालय में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस | New India Times

महाविद्यालय के बच्चों ने इन स्लोगन के साथ सीतादेवी महाविद्यालय से बरौलिया गांव तक निकली रैली।
इस मौके पर प्राचार्य अर्चना त्रिपाठी, अध्यापिका रेनू सिंह, अध्यापक रमाकांत यादव, राहुल अवस्थी, सहित महाविद्यालय के छात्र सुमित मौर्य, शिवहरि सुधांशु कसौधान, सनी वर्मा, शिवम वैश्य, रजनीश यादव, छात्राएं नीधू बाजपेई, रूपा यादव, लक्ष्मी शुक्ला, मधु, नेहा, आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.