संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेज के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन एवं एस.डी.ओ.पी गोहद परमाल सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ अभियान में गोहद थाना प्रभारी विनय तोमर को वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे एक आरोपी को कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी महोदय को मुखबिर की सूचना से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोहद फिल्टर पम्प के पास वारदात को अंजाम देने की नीयत से कट्टा लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए हुए स्थान से आरोपी को दबोच लिया गया।
जब उनसे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम ओमकार जाट पुत्र अमोल जाट निवासी एचाया थाना गोहद का होना बताया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद कर माननीय न्यायालय में पेश कर हबालत सुपुर्द किया गया इस कार्यबाही में थाना प्रभारी की टीम में भानुप्रताप यादव,रायसिंह,संजय परिहार, धर्मेंद्र तोमर,परशुराम आदि की अहम भूमिका रही ।
