एक शाम राष्ट्र के नाम: भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में मथुरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एक शाम राष्ट्र के नाम: भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में मथुरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन | New India Times

भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में स्वतंत्रा सेनानी स्वर्गीय पंडित हुकुम सिंह गौतम जी एवं स्वर्गीय श्रीमती चमेली देवी गौतम जी के पुण्य स्मृति में डॉक्टर हेमेंद्र गौतम एंड विनीत गौतम के द्वारा एक स्थानीय होटल में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कई राष्ट्रीय कवि उपस्थित हुए। ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ चिंतन विषय पर विभिन्न प्रदेशों से आए कवियों ने अपनी कविताएं कहीं।

इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने कहा कि भारत सेवा न्यास कवियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रोग्राम निरंतर हर साल करतार पिछले 3 वर्ष से कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस प्रोग्राम के आयोजक एवं संयोजक डॉक्टर हेमेंद्र गौतम एंड कवि विनीत गौतम त्रिलोकीनाथ राधेश्याम गौतम ने संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौधरी रणबीर सिंह पांडव, उमा शंकर पांडे, देवी प्रसाद गौड़, उमाशंकर राही, हरि ओम ओम, जितेंद्र विमल, श्रीमती अंजू शर्मा, रामबाबू सिकरवार, श्री चंद्र प्रकाश शर्मा, श्री सुरेंद्र सुकुमार, मोहनलाल मूवी, चेतना शर्मा, अनुपम गौतम, रितेश गौतम आदि कवि मौजूद रहे। इस अवसर पर रुस्तम लोधी, विजय यादव, सीताराम पाठक, लक्ष्मी गांव, तपेश, योगेश, रमाकांत, ओम प्रकाश शर्मा, मग्न, पुरुषोत्तम, कौशिक, चिरंजीलाल, रामकृष्ण, ओंकार सिंह, नरेंद्र कृष्ण, ज्ञानेंद्र महाराज सिंह, प्रकाश शर्मा, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरी बाबू ओम ने किया।

यह जानकारी एनआईटी को भारत सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article