त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

आने वाले त्योहार गणेश उत्सव, डोलग्यारस, मोहर्रम व अन्य त्योहार नागरिक शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाएं, किसी भी अपवाद या गलत खबर के कारण बहकावे में न आएं, त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं, यह बात थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर ने रविवार को तिरला थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। त्योहारों के दौरान नगर में साफ-सफाई व सड़कों के गड्ढों की भरवाएं। विद्युत वितरण कंपनी त्योहारों के दौरान विद्युत वितरण व्यवस्था नियमित रखे।साथ ही उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार किया जायेगा और समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया है, कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ मनाया जाये।श्री माधवसिंह वसुनिया का विशेष सहयोग रहा है।
इस अवसर पर महेश रावला, राजेश जैन, महेशदास साधु, विरेन्द्र पाटीदार, प्रदीप पाटीदार, रोहित पाटीदार , उप संरपच शांतिलाल मुकाती, सरपंच दुर्गालाल व गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण मौजूद रहे है।

By nit