आगामी त्योहारों के मद्देनजर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों के मद्देनजर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए एक अहम बैठक हुई जिसमें त्यौहारों में होने वाले इंतजाम और उसकी सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।

आने वाले दिनों में मुस्लिम समाज का पर्व मोहर्रम मनाया जाएगा वही हिन्दू समाज का पर्व गणेश चतुर्थी भी मनाया जाएगा। मोहर्रम के त्यौहार में मुस्लिम समाज के लोग ताज़िए निकालते हैं और गणेश चतुर्थी के मौके पर हिन्दू समाज के लोग गणेश विसर्जन करते हैं। ताज़िए निकलने और गणेश विसर्जन में किसी किस्म की कोई परेशानी न आए इसके लिए मोहल्ले के ज़िम्मेदार लोगों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे।

थाना जहांगीराबाद परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सीएसपी अब्दुल अलीम, थाना प्रभारी जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह चौहान, नायाब तहसीलदार त्रिवेदी जी आल मंसूरी, समाज सोसायटी के अध्यक्ष जावेद मंसूरी, ताज़िया समिति के सदस्य, गणेश उत्सव समिति के सदस्य, समाजसेवी, पार्षदगण और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article