चाइल्ड हेल्पलाइन मुंबई की मदद से ग्वालियर सिटी पुलिस ने 15 दिन में खोज निकाला नाबालिग लड़का | New India Times

संदीप शुक्ल, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चाइल्ड हेल्पलाइन मुंबई की मदद से ग्वालियर सिटी पुलिस ने 15 दिन में खोज निकाला नाबालिग लड़का | New India Times

चाइल्ड हेल्पलाइन मुंबई की मदद से 15 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नाबालिक किशोर को सिटी पुलिस ने आखिरकार खोज ही डाला। मुंबई से सिटी पुलिस बालक को लेकर सिटी थाने पहुंचे और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया 15 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मोहित पुत्र रामअवतार प्रजापति निवासी तिवारी फार्म डबरा लापता हो गया था पुलिस ने लापता बालक को लेकर अपहरण की धारा के तहत अज्ञात में मामला दर्ज किया और मामले की पड़ताल के लिए सहायक उप निरीक्षक रामदास नरवरिया को जिम्मेदारी सौंपी ह

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर और एसडीओपी उमेश सिंह तोमर की कुशल मार्गदर्शन व सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बीएल यादव पीएसआई प्रदीप जाटव ने बड़ी ही कुशलता के साथ बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article