भगवान श्री महावीर का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगवान श्री महावीर का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया | New India Times

झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा में विराजमान मुल नायक भगवान दादा श्री केसरीयानाथ मंदिर में भगवान श्री महावीर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास ओर धुमधाम से मनाया गया। जिनालय में प्रातः से ही भक्तो द्वारा पूजा अर्चना करते हुए लम्बी कतारे देखने को मिली।
जिसके बाद समाज जनो द्वारा गम्भारे में विराज मान मुल नायक भगवान श्री केसरीयानाथ श्री सुमतीनाथ भगवान व अन्नतनाथ भगवान की प्रतिमा एवं जिनायल में विराजमान समस्त प्रतिमाओ की आकर्षक अंग रचना की गई। साथ ही गम्भारो को कमल के फुल की आकृति बनाकर सजाया गया।

भगवान श्री महावीर का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया | New India Times

भगवान के जन्मोत्सव के पुर्व समस्त समाज जनो ने मंदिर परिसर में एकत्रीत होकर चौदह स्वपना जी के बड़चढ़ के चढावे बोले गये। जिसके पश्चात् बेण्ड- बाजो के साथ लाभार्थी परिवार द्वारा चौदह सपना जी को अपने सिर पर उठाकर समाज जनो ने बेण्ड बाजो के साथ नगर के मुख्य मार्गेा से वरघोड़ा निकाला गया जिसमें युवाओं महिलाओं बालिकाओं ने गरबा नृत्य भी किया। युवाओं द्वारा त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की जय घोष लगाई। उसके बाद वरघोड़ा मंदिर परिसर पहुॅचा जहाॅ समाज जनो ने महा आरती ,चवर, के चढ़ावे लिये। जिसके बाद सभी समाज जनो ने एक दुसरो को केसर के छापे लगाकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव की एक दुसरे को बधाई दी। ओर मिठाईयां भी वितरीत की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article