विद्यालय बना तलाब, बच्चे परेशान, जिम्मेदार बने हुए हैं उदासीन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

विद्यालय बना तलाब, बच्चे परेशान, जिम्मेदार बने हुए हैं उदासीन | New India Times

आमानगंज नगर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत द्वारी में स्थित शास्कीय कन्या माध्यमिक विद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। विद्यालय परिसर में जल भराव होने के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में हिचकिचाहट हो रही है और उनके माता पिता भी इन बच्चों के लिए फिक्रमंद है लेकिन विद्यालय से सम्बंध रखने बाले आला अधिकारी अपने आफिसों में मदमस्त आनंद घोट रहे हैं और इधर नन्हे मुन्ने बच्चे लबालब तलाब जैसे जल भराव को पार कर शासकीय कन्या माद्यमिक विद्यालय भवन में प्रवेश करते हैं। इस जल भराव से विद्यालय की नींव खोकली तो हो ही रही है साथ ही इन बच्चों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। मेले कुचैले बरसाती पानी में कोन सा जीव जंतु इन बच्चों को अपनी चपेट में ले ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी विद्यालय परिषर में एक हेंड पम्प लगा है जिसका पानी पीने लायक नहीं है, जल भराव से नल में गन्दा बदबूदार पानी आता है जिससे हेपेटाइटिस या संक्रमण का खतरा भी बच्चों पर मंडरा रहा है। गन्दे बदबूदार पानी की निकासी न होने के कारण उस पानी मे लार्वा पीपा भी पैदा हो रहे जो मच्छर मलेरिया जैसी घातक जीवाणु को पैदा होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article