आंबुआ में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:आंबुआ में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न | New India Times

अलिराजपुर जिले के आंबुआ गायत्री शक्तिपीठ जोबट के सदस्यों द्वारा आंबुआ में न्यू बस स्टैंड के पास सोमवार को पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न किया गया। इस यज्ञ में आंबुआ के भक्त जनों ने सम्मिलित होकर आहुति दी।

आंबुआ में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न | New India Times

गायत्री समिति के सदस्य झमकू भाई चौहान, सोनू खंडेलवाल, तारामणी वर्मा ने बताया कि हमारी पुरी महिला मण्डल परम पुज्य गुरूदेव के द्वारा बताये गये मार्गों का अनुशरण करते हुए गांव-गांव घर-घर वैदमाता गायत्री का यज्ञ करवाने के लिए अलख जगा रहे हैं और उसी तारतम्य में सोमवार को बन्टी चौहान के घर ऑगन मे पंच- कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को आहूत करवाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ जोबट की सदस्य श्रीमती सारिका सक्सेना, श्रीमती रोज टवली, श्रीमती मधुबाला शर्मा ने आंबुआ में यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ को संपन्न करवाने में आंबुआ के श्रीमती रानू खण्डेलवाल, श्रीमती विलम ठाकुर, प्रवीण वर्मा, अतिंद्र त्रिपाठी, सुनील चौहान, देवेंद्र सिंह ठाकुर, रवि चौहान आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article