अलीराजपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया श्री गातोड जी महाराज का जन्म दिवस | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया श्री गातोड जी महाराज का जन्म दिवस | New India Times

श्री श्री 108 चौहान वीर श्री गातोड़ जी महाराज (गोगा देव) का जन्मोत्सव कल्ला जी महाराज समिति अलीराजपुर द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शनिवार सुबह 10 बजे से रूद्रा अभिषेक के साथ शुरू हुआ एवं दोपहर मे गादीपति महन्त संतोष सिंह जी गेहलोत ने उपस्थित समस्त भक्तों को आशीष वचनों के साथ संबोधित किया। इसके बाद गातोड जी महाराज (गोगा देव) महाराज की महाआरती कर महाप्रसादी (भंडारा) आयोजित किया गया। जिसमें भक्तो सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के बारे में नितेश परिहार ने बताया कि गातोड जी महाराज का स्थल चित्तौड़ के पास स्थित है और उनका एक विशालकाय मंदिर झाबुआ में बना हुआ है। वहां के गादीपति महन्त कुंवर संतोषसिह गेहलोत संभाल रहे हैं
उनके आशीर्वाद से विभिन्न कष्टों से जूझ रहे लोग बीमारी और परेशानियों से निजात पाते हैं।

विधायक पटेल भी पहुंचे और लिया आशीर्वाद

अलीराजपुर के युवा विधायक मुकेश पटेल भी कार्यक्रम मे पहुंचे एवं गादीपति महंत श्री संतोष सिंह जी गहलोत से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कल्ला जी महाराज समिति अलीराजपुर के विजय कुमरावत, विक्की परिहार,नितेश परिहार, अशोक जैन,सगित सदस्यो ने विधायक पटेल से गातोड़जी महाराज के मंदिर निर्माण के लिये जमीन की मॉग की
जिसे विधायक पटेल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही जमीन उपलब्ध करवा कर निर्माण में भी सहयोग किया जाएगा। इस बात को लेकर समिति के सदस्यो ने पटेल का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.