झांसी में 'अमन मानव समाज सेवी संस्था' की बैठक संपन्न | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी में 'अमन मानव समाज सेवी संस्था' की बैठक संपन्न | New India Times

समाज सेवी संगठन अमन मानव समाज सेवी संस्था जो धरातल पर कार्यो को कर समाज से जुड़ी विकृतियों को दूर करने का कार्य बड़े ही ऊर्जा से झाँसी में कार्य करती नज़र आ रही है जिसका मुख्य श्रेय इस संस्था के लिए संघर्ष कर रही इस संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा रिजवाना गौरी जी को जाता है। संस्था का मुख्य कार्य समाज में पिछड़े वंचित लोगों को उनका सही हक दिलाना, गरीब मजबूर, बेसहारा लोगों की मदद करना इत्यादि है।

झांसी में 'अमन मानव समाज सेवी संस्था' की बैठक संपन्न | New India Times

इसी क्रम में मंगलवार 20 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय अध्यक्षा रिजवाना गौरी जी के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राशिद मंसूरी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती सुमन कुशवाहा जी, राष्ट्रीय युवामोर्चा अध्यक्ष श्री इशाक खान व अन्य की उपस्तिथि में राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। समाज में समाज सेवा के भावों से कार्य कर रहे ऐसे बव्यक्तित्व के धनी लोगों को दायित्व देकर उनके कार्य भार सौंपे गए। झांसी में 'अमन मानव समाज सेवी संस्था' की बैठक संपन्न | New India Times

पं सागर पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के दायित्व पर कार्य भार सौंपा गया, श्री आशीष डडोतिया जी को जिला उपाध्यक्ष झांसी के दायित्व का कार्य भार सौंपा गया, डोली खान को जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के दायित्व का कार्य भार सौंपा गया, श्री हरीश गुप्ता जी को जिला उपाध्यक्ष झांसी दायित्व का कार्य भार सौंपा गया।

इस मोके पर सुरेश कुमार, नवाजिस खान, अमना, मुहम्मद सेफ, नगमा, रेशमा, जिशान, दिलशाद, सेफ अली एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article