जयस की इंदौर संभागीय कार्यशाला इंदौर में हुई संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जयस की इंदौर संभागीय कार्यशाला इंदौर में हुई संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले सहित प्रदेश के 21 जिलों के जयस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंदौर ऋतुराज मांगलिक भवन में उपस्थित हुए। जयस के सैकड़ों कार्यकर्ता मेघनगर, थांदला, खवासा, काकनवानी, झाबुआ, बालवासा, पेटलावद, सारंगी आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ इंदौर बैठक में पहुंचे।

जयस की इंदौर संभागीय कार्यशाला इंदौर में हुई संपन्न | New India Times

जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और मनावर विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा की अनुशंसा पर झाबुआ सहीत पुरे प्रदेश की कार्यकारणी का गठन किया गया। झाबुआ जिले की कार्यकारणी में अध्यक्ष पलवाड क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता अनुराग खड़िया को अध्यक्ष पद से नवाजा गया साथ ही झाबुआ युवाओं की धडकन कहे जाने वाले जयस के विजय डामोर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही दिनेश वसुनिया को झाबुआ जिले का जयस मीडिया प्रभारी बनाया गया। आईटी सेल के पद से रमेश कटारा को नवाजा गया। जयस की इंदौर संभागीय कार्यशाला इंदौर में हुई संपन्न | New India Times

बैठक में ग्राम स्तर से लेकर तहसील स्तरीय कार्यकारणी गठित करने के भी निर्देश विधायक हीरालाल अलावा ने दिए और इंदौर जयस की बैठक में आने वाले प्रत्येक जयस के कार्यकर्ताओं का आभार माना।

जयस की इंदौर संभागीय कार्यशाला इंदौर में हुई संपन्न | New India Times

विशेषकर झाबुआ में 8 सितंबर को होने वाली महा पंचायत को लेकर चर्चा की गई और झाबुआ टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए पूरी टीम को मंच पर आमंत्रित अलावा ने किया और साथ में निर्देश दिया की 8 सितंबर जयस महा पंचायत की तैयारी आज से ही शुरू करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article