फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच ज़िला आरटीओ का एक करोड़पति दलाल को जनता ने बेनकाब कर पुलिस के हवाले कर दिया है।यह दलाल आरटीओ की गाड़ी वर्षों से चला कर ज़िले के अलावा उत्तर प्रदेश और पूरे भारतवर्ष से आने जाने वाली गाड़ियों से जमकर अवैध वसूली कराता है। बताया जाता है कि इस दलाल के पास करोड़ों की संपत्ति है।

गाड़ी यूनियन के लोगों ने दलालों के करोड़पति स्वामी को पकड़ा, इसके सिंडिकेट में कई दलालों की मंडली है जो वर्सो से देश की जनता को लूट रहे हैं। लोगों ने कहा कि इसे जेल भेजों और इसकी अकूत अवैध कमाई जप्त की जाये। इसकी ज़मीन और इसके अकाउंट की जांच करे योगी सरकार के जिम्मेदार।
