भागलपुर जिला के कहलगांव थाना में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव थाना में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना में भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के अंतर्गत) आज बुधवार को स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 50 भीसी घंटे के तहत अंतिम दिन सफाई सह जागरूकता अभियान चलाया गया।

भागलपुर जिला के कहलगांव थाना में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रवि भूषण ने आज दोपहर में बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा समर इंटेंशिप के तहत लगातार 12 दिनों से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, आज इसका अंतिम दिन है। हम लोगो ने सफाई अभियान, दीवाल लेखन,घर -घर संपर्क अभियान चलाया। जागरूकता रैली जैसे कार्य को भी किया। उन्होंने कहा कि, थाना में पड़े कूडो के अंबार को भी साफ करने का काम किया गया।
थाना स्थित मंदिर में भी सफाई की गई। मंदिर के बाहर पड़े कई दिनों से पूजन सामग्री को भी साफ करने का काम किया गया। थाना में जो पदाधिकारी उपस्थित थें उनसे आग्रह किया गया कि, जहाँ -तहाँ कूड़ा -करकट आदि न फेंके, कूड़े दान का उपयोग करें एवं प्लास्टिक का उपयोग न करे। प्लास्टिक हमारे लिए जानलेवा है। शौचालय का उपयोग करें और उसकी सफाई बराबर होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्य्क्षता रविभूषण ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस कार्य की जम कर प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित आनंद पासवान, आशिक, आलोक गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजीव रंजन, यश जैसवाल, राजू सहित कई युवाओ ने इस स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article