बाराबंकी जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियमों को ताख पर रखकर धड़ल्ले से दिया जा रहा है पेट्रोल | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

बाराबंकी जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियमों को ताख पर रखकर धड़ल्ले से दिया जा रहा है पेट्रोल | New India Times

जहां एक तरफ हर पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश है। वहीं अधिकतर पेट्रोल पंप इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह पेट्रोल पंप वाले धड़ल्ले से बिना हेल्मेट बाइक सवारों को और बिना सीट बेल्ट लगाए फोर व्हीलर गाड़ियों में पेट्रोल डालते हैं। मामला बाराबंकी जनपद की तहसील रामसनेहीघाट के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर का है। जहां नियामतगंज मार्ग पर किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। यहां सारेे नियमों को ताख पर रखकर बिना हेल्मेट वालों को पेट्रोल दिया जा रहा है। जब पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारी से पूछा गया तो उसने कहा मैं पेट्रोल दे रहा हूं इसलिए लोग ले रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है की पेट्रोल पंप पर अभी तक नो हेलमेट नो पेट्रोल का कोई बैनर भी नहीं लगा है और ना ही बिना हेल्मेट आने वालों को हेल्मेट लगाने को कहा जाता है। जब इस संबंध में वहां के मैनेजर रमेश चंद्र से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोगों को कहते हैं लेकिन लोग हमारी बात नहीं मानते हैं। सवाल यह है कि यदि लोगों से हेल्मेट पहनने को कहा जाता है तो अभी तक पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर क्यों नहीं लगा? अगर पेट्रोल पंप पर धड़ल्ले से बिना हेल्मेट वालों को इस तरह पेट्रोल दिया जा रहा है तो किसी का ध्यान क्यों नहीं जाता?
नो हेलमेट नो पेट्रोल जैसे नियम क्या केवल पेट्रोल पंप पर बैनर लगाने के लिए ही बने हैं? आखिर इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article