रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर की जल समस्या तो विकराल थी ही इसी जल समस्या के कारण मेघनगर मे उद्योग आने से भी कतराते हैं। नगर की स्थाई जल समस्या समाधान के लिए आज तक किसी ने प्रयास नही किये। कितने ही सरपंच आये और चले गये मगर जल समस्या विकराल रूप लेती रही।
ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद दो बार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया ने नगर की विकराल होती जा रही जल समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयास किये। बिते तीन वर्षो के अथक प्रयास के बाद अब शहर को जल समस्या से निजात दिलाने का सपना साकार होता नजर आ रहा है। अब नगर वासी पानी के लिए त्राहि-त्राहि नहीं मचायेगे, अब प्रति दिन नगर वासियों को नियमित पानी मिलेगा।
झाबुआ जिले के मेघनगर मैं वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया ने लगातार 3 वर्षों से की जा रही कड़ी मेहनत ओर बड़े जतन करने के बाद अब कुछ महीनों में मेघनगर को प्रतिदिन भरपुर पर्याप्त पानी नल जल योजना के तहत मिलने लगेगा।
मेघनगर से 7 किलोमीटर दुर अनास नदी पर बड़ा डैम ग्राम झायड़ा के पास बनाया जा रहा है ! ओर मेघनगर तक पाईपलाइन डाल दी गई है। उसी पाइपलाइन से शहरवासियों को नल कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं ! इस नल जल योजना की लागत 30 करोड़ 32 लाख रुपए है। इस योजना को लाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया, ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व नागरिक प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी से इस प्रोजेक्ट को पास कराने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ी थी और वह मेहनत अब रंग लाएगी कुछ ही महीनों में मेघनगर को प्रतिदिन पानी मिलेगा।
आज पत्रकारों की टीम ने निरीक्षण किया। इस नल जल योजना के प्रोजेक्ट का फिल्टर प्लांट ग्राम फुलेडी में स्थापित किया गया है। नगर को प्रतिदिन पानी मिलेगा। निरीक्षण के समय पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, पत्रकार रहीम शेरानी, पंकज बडोला, जियाउल हक कादरी, जाकिर हुसैन शेख, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सचिन पंचाल, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश ( अन्नू ) बामनिया आदि उपस्थित थे।
