श्रावण सोमवार के प्रथम दिन शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, की गई विशेष पूजा अर्चना | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रावण सोमवार के प्रथम दिन शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, की गई विशेष पूजा अर्चना | New India Times

झाबुआ जिले सहीत ग्राम झकनावदा में मधु कन्या नदी के तट पर विराजित बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम सावन सोमवार को अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। पूरा मंदिर ओम नमः शिवाय के जाप से गूंज रहा था ! यह मंदिर मधु कन्या नदी के तट पर होने से वर्षा ऋतु में नदी जब उफान पर आती है तब मधु कन्या नदी का जल इस मंदिर के पास पहुंचकर शिवालय में विराजित बाबा भूतेश्वर के शिवलिंग को स्पर्श कर उनका जलाभिषेक भी करती है ! ओर यहां ली गई हर मन्नत पूरी होती है ! इस मंदिर के आसपास सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज गंगा माता जी आदि के मंदिर भी है ! श्रावण के पावन मास में शाम को भजन संध्या सहित कई आयोजन भी आयोजित होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article